किड्स क्लीनिक इंडिया ने आईपीओ के लिए अर्जी दी




क्लाउडनाइन ब्रांड ऑपरेटर मैटरनिटी हॉस्पीटल किड्स क्लीनिक इंडिया (Kids Clinic India) ने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी को अर्जी दी है। कंपनी इस आईपीओ के जरिये 1200 करोड़ रुपए जुटाएगी। कंपनी आईपीओ के तहत बिक्री के लिए 300 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी करेगी, जबकि ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिये मौजूदा प्रोमोटर्स और शेयरहोल्डर्स के 13,294,514 इक्विटी शेयर बेचेगी। 

कंपनी नए शेयरों की बिक्री से मिले पैसों में से 95 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में, करीब 118 करोड़ रुपए का इस्तेमाल अगले कुछ सालों में अलग अलग लोकेशन पर 7 मां और बच्चा केंद्र के निर्माण पर, जबकि करीब 18 करोड़ रुपए का इस्तेमाल अपनी सहयोगी कंपनी एक्यूटी लैब्स प्राइवेट लिमिटेड की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण पर करेगी। 

>कंपनी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर जाएं :

> कंपनी के आईपीओ की अर्जी को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :

इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स जेएम फाइनेंशियल, ऐक्सिस कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज हैं, जबकि इसका रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड है। 


('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


 

कोई टिप्पणी नहीं