कल्याण ज्वेलर्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 134 करोड़ रुपये पर

कल्याण ज्वेलर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर, 2021 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 16.48 प्रतिशत बढ़कर 134.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आभूषण क्षेत्र की खुदरा कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 115.48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 16.99 प्रतिशत बढ़कर 3,435.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,936.25 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान पश्चिम एशिया में ग्राहक धारणा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। तीसरी तिमाही में कंपनी के पश्चिम एशिया परिचालन की कुल आय 515 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 417 करोड़ रुपये थी।

(साभार- पीटीआई भाषा)

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


कोई टिप्पणी नहीं