लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) ने आईपीओ के लिए अर्जी दी


कार डीलरशिप चेन  लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) ने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी को अर्जी (डीआरएचपी) दी है। कंपनी इस आईपीओ के जरिये 762 करोड़ रुपए जुटाएगी। कंपनी आईपीओ के तहत बिक्री के लिए 150 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी करेगी, जबकि ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिये मौजूदा निवेशक और शेयरहोल्डर्स के 612 करोड़ रुपए के शेयर बेचेगी। कंपनी की मौजूदा निवेशक टीपीजी ग्रोथ करीब 400 करोड़ रुपए की अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। 

>कंपनी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर जाएं

>कंपनी के आईपीओ की अर्जी को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

कंपनी नए शेयरों की बिक्री से मिले 150 करोड़ रुपए में से 120 करोड़ रुपए का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने में करेगी। 

इस कंपनी के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स Axis Capital और  ICICI Securities हैं। 

अहमदाबाद स्थित इस कंपनी के देशभर में 100 से ज्यादा डीलर्स हैं। यह कंपनी मर्सिडीज बेंज़, होंडा, जीप, रेनॉ और फॉक्सवैगन जैसी कारों को बेचती है और उसके लिए लोन भी देती है। कंपनी नई और पुरानी दोनों तरह की कारें बेचती है। 


('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


 

कोई टिप्पणी नहीं