लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पाद बेचने वाली कंपनी फैब इंडिया (FabIndia) ने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी को अर्जी दी है। कंपनी आईपीओ के जरिये 4000 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसके तहत बिक्री के लिए 500 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे।
>कंपनी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
> कंपनी के आईपीओ की अर्जी को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
कंपनी के प्रोमोटर्स ने एक अच्छी पहल करते हुए कारीगरों और किसानों को सात लाख शेयर गिफ्ट करने की बात कही है। मसौदा प्रस्ताव में कहा गया है कि कंपनी या उसकी सहायक कंपनियों से जुड़े कुछ किसानों और कारीगरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कंपनी के दो प्रोमोटर बिमल नंदा बिसेल और मधुकर खेड़ा उन्हें क्रमश: 4,00,000 शेयर और 3,75,080 शेयर देना चाहते हैं।
कंपनी इससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल कंपनी के एनसीडी के वॉलंटरी रिडेम्पशन, कर्ज के भुगतान और कंपनी के कामकाज के लिए करेगी।
इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स ICICI Securities Ltd, Credit Suisse Securities (India) Pvt Ltd, JP Morgan India Pvt Ltd, Nomura Financial Advisor & Securities (India) Pvt Ltd, SBI Capital Markets Ltd और Equirus Capital Pvt Ltd हैं।
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
Plz Follow Me on:


कोई टिप्पणी नहीं