एजीएस ट्रांजैक्ट का शेयर स्थिर मूल्य पर सूचीबद्ध

भुगतान समाधान प्रदाता एजीएस ट्रांजैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 175 रुपये के मुकाबले सोमवार को लगभग स्थिर 176 रुपये पर बीएसई में सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का शेयर शुरूआती कारोबार में बीएसई में निर्गम मूल्य के मुकाबले मामूली 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 176 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। शुरुआती सौदों में यह 181.85 रुपये के ऊंचे स्तर और 168.05 रुपये के निचले स्तर पर भी गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह निर्गम मूल्य 175 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज के 680 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 21 जनवरी को निर्गम के अंतिम दिन आठ गुना से अधिक अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 166 से 175 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

(साभार- पीटीआई भाषा)

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


कोई टिप्पणी नहीं