पारंपरिक परिधान के ब्रांड मान्यवर की मालिक वेदांत फैशन लिमिटेड ने 3,149 करोड़ रुपये के अपने आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) के लिए मूल्य दायरा 824-866 प्रति शेयर तय किया है।
यह आईपीओ चार फरवरी से आठ फरवरी के लिए खुलेगा। एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ तीन फरवरी को खुलेगा।
निर्गम के तहत कंपनी के प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 3,63,64,838 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) कर रहे हैं।
चूंकि आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश है, इसलिए कंपनी को इस निर्गम से कोई आय नहीं होगी।
(साभार: पीटीआई भाषा )
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
Plz Follow Me on:


कोई टिप्पणी नहीं