सुजलॉन एनर्जी ने तीसरी तिमाही में 37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

सुजलॉन एनर्जी का दिसंबर 2021 में खत्म तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 37.73 करोड़ रुपये रहा है। अधिक राजस्व प्राप्त होने से कंपनी लाभ में रही।

शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 118.06 करोड़ रुपये का कुल घाटा हुआ था।

इसमें बताया गया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,615.06 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 959.52 करोड़ रुपये थी।

सुजलॉन समूह के मुख्य वित्त अधिकारी हिमांशु मोदी ने कहा कि लॉजिस्टिक्स की लागत में बहुत अधिक बढ़ोतरी और माल एवं सेवा कर पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने से परियोजनाओं की लागत भी बढ़ गई। हालांकि तीसरी तिमाही में राजस्व आय बढ़ने से कंपनी मुनाफे में रही है।

(साभार: पीटीआई भाषा)

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


कोई टिप्पणी नहीं