मान्यवर कंपनी की मालिक कंपनी वेदांत फैशंस का आईपीओ 4 फरवरी को खुलने जा रहा है और 8 फरवरी को बंद होगा। कंपनी ने सितंबर में सेबी को आईपीओ के लिए अर्जी दी थी और 18 जनवरी को सेबी का ऑब्जर्वेशन हासिल हुआ। आपको बता दूं कि किसी भी आईपीओ को लांच करने के लिए सेबी का ऑब्जर्वेशन हासिल करना जरूरी होता है।
यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा यानी इसके तहत बिक्री के लिए नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे। ओएफएस के तहत मौजूदा प्रोमोटर्स और शेयरहोल्डर्स के 3 करोड़ 63 लाख 64 हजार 838 शेयरों की बिक्री की जाएगी।
>मान्यवर कंपनी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर जाएं
>वेदांत फैशंस कंपनी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर जाएं
आईपीओ के तहत राइन होल्डिंग 1.74 करोड़, केदार कैपिटल अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड-केदार कैपिटल एआईएफ1 7.23 लाख और रवि मोदी फैमिली ट्रस्ट 1.71 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी।
इस आईपीओ के बैंकर्स एक्सिस कैपिटल, एडेलवेइस सिक्योरिटीज, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और कोटक महिंद्रा कैपिटल इंवेस्टमेंट हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड इसका रजिस्ट्रार है।
रवि मोदी, शिल्पी मोदी और रवि मोदी फैमिली ट्रस्ट कंपनी के प्रमोटर्स हैं। यह फैशन कारोबार से जुड़ी हुई कंपनी है। जिसकी कोई भी सहयोगी कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट नहीं है।
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
Plz Follow Me on:




कोई टिप्पणी नहीं