अडानी विल्मर ने आईपीओ के लिए सेबी को अर्जी दी


खाद्य तेल बनाने वाली टॉप 10 में शामिल एफसीजी कंपनी अडानी विल्मर आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने आईपीओ के लिए सेबी को अर्जी दे दी है। कंपनी आईपीओ के जरिये 4500 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस आईपीओ के तहत कंपनी केवल ताजा शेयर बिक्री के लिए जारी करेगी, मौजूदा प्रोमोटर्स और शेयरहोल्डर्स के शेयरों की बिक्री नहीं की जाएगी।  यह कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज और विल्मर ग्रुप की संयुक्त वेंचर कंपनी है जिसमें दोनों का आधा आधा हिस्सा है। यह कंपनी फॉर्चून ब्रांड नाम से तेल बेचती है। 

> कंपनी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं 

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, खाद्य तेल बनाने वाली नंबर एक कंपनी है। यह सरसों और नारियल तेल के अलावा soyabean oil, palm oil, sunflower oil, rice bran oil और कॉटनसीड तेल बनाती है। कंपनी की 22 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, 5500 से ज्यादा डिस्ट्रिब्युटर नेटवर्क है और 9 करोड़ से ज्यादा घरों में कंपनी के प्रोडक्ट की पहुंच है। 

कंपनी ने वित्त वर्ष 2013 में फुड प्रोडक्ट का कारोबार शुरू किया था। 

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 




कोई टिप्पणी नहीं