एनसीएल समूह को आंध्र सरकार से 1,863 करोड़ रुपये का ठेका मिला

एनसीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड और एनसीएल बिल्डटेक लिमिटेड के एक गठजोड़ को आंध्र प्रदेश राज्य आवसीय निगम लिमिटेड से पहले से पेंट किए हुए खिड़की और दरवाजों के स्टील फ्रेम की आपूर्ति के लिए कुल 1,863.19 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

एनसीएल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक बोलियों का चयन एक कड़ी प्रक्रिया के जरिए किया गया, जिसके बाद छांटे गए बोलीदाताओं के बीच एक बार फिर नीलामी की गई।

एनसीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी के रवि ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि एनसीएल समूह आंध्र प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में एक छोटी भूमिका निभाएगा। इस परियोजना के लिए हमारा लक्ष्य वाजिब कीमत पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मुहैया कराना है।’’

(साभार: पीटीआई भाषा) 

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 



कोई टिप्पणी नहीं