सरकार समर्थित स्ट्रेस फंड स्वामिह, इम्पीरिया ग्रुप द्वारा गुरुग्राम में विकसित की जा रही एक आवास परियोजना को पूरा करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल इंडिया ने इस सौदे की सुविधा प्रदान की। इस सौदे से उन 45 घर खरीदारों को फायदा होगा जिन्हें परियोजना के अटके होने की वजह से घर नहीं मिले हैं।
जेएलएल ने एक बयान में कहा कि स्पेशल विंडो फोर अफॉर्डेबल एंड मिड-इनकम हाउसिंग (स्वामिह) निवेश कोष 1 ने गुरुग्राम में इम्पीरिया समूह की आवास परियोजना 'द एस्फेरा' के दूसरे चरण को पूरा करने के लिए निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।
(साभार- पीटीआई भाषा)
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
Plz Follow Me on:


कोई टिप्पणी नहीं