आदित्य बिड़ला सनलाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ABSLAMC) के IPO को मंजूरी मिली


आदित्य बिड़ला कैपिटल की सहयोगी म्युचुअल फंड कंपनी आदित्य बिड़ला सनलाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ABSLAMC) के IPO को मार्केट रेगुलेटर सेबी ने मंजूरी दे दी है। कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिये करीब 2000 करोड़ रुपए जुटाने की है। 
इसके तहत कनाडा की कंपनी सन लाईफ फाइनेंशियल आदित्य बिड़ला सनलाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी से अपनी 12.56 प्रतिशत, जबकि उसकी सहयोगी कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल (ABCL) 1 प्रतिशत से कम हिस्सेदारी बेचेगी। फिलहाल आदित्य बिड़ला सनलाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी में ABCL का हिस्सा 51 प्रतिशत और सन लाईफ फाइनेंशियल का 49 प्रतिशत है। आईपीओ के बाद ABSLAMC में प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी मौजूदा 100 प्रतिशत से घटकर 86.5 प्रतिशत पर आ जाएगी। 

इस आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर्स कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, BofA सिक्योरिटीज, सिटी, एक्सिस कैपिटल, HDFC बैंक, ICICI सिक्योरिटीज, IIFL सिक्योरिटीज, जे एम फाइनेंशियल, मोतीलाल ओस्वाल, SBI कैपिटल मार्केट्स, यस सिक्योरिटीज जबकि रजिस्ट्रार के फिनटेक है। 

फिलहाल शेयर बाजार में लिस्टेड म्युचुअल फंड कंपनी है -HDFC AMC, Nippon AMC और UTI AMC। 

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 



कोई टिप्पणी नहीं