आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पटल पर वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करेंगी। सुबह 11 बजे बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को संसद में पेश 2020-21 की आर्थिक समीक्षा में अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। समीक्षा में कहा गया है कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान और उपभोक्ता मांग में सुधार से अगले वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था तेज वृद्धि दर्ज करेगी।
समीक्षा में हालांकि कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.7 प्रतिशत की गिरावट आएगी। समीक्षा कहती है कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान से अर्थव्यवस्था में वी-आकार के सुधार को समर्थन मिलेगा।
(('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
Plz Follow Me on:
कोई टिप्पणी नहीं