मार्च, 2020 में 97,597 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व का संग्रह

मार्च, 2020 में सकल जीएसटी (वस्‍तु एवं सेवा कर) राजस्‍व संग्रह 97,597 करोड़ रुपये का हुआ जिसमें सीजीएसटी 19,183 करोड़ रुपयेएसजीएसटी 25,601 करोड़ रुपयेआईजीएसटी 44,508 करोड़ रुपये (आयात पर संग्रहीत 18,056 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) 8,306 करोड़ रुपये (आयात पर संग्रहीत 841 करोड़ रुपये सहित) हैं। फरवरी माह के लिए 31 मार्च, 2020 तक दाखिल किए गए जीएसटीआर-3बी रिटर्न की कुल संख्‍या 76.5 लाख है।
सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी के लिए 19,718 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 14,915 करोड़ रुपये का निपटान किया है। केंद्र सरकार ने इसके अलावा केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 50:50 के अनुपात में 6000 करोड़ रुपये के गैर-निपटान वाले शेष आईजीएसटी को बांटा है। मार्च, 2020 में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकारों द्वारा अर्जित कुल राजस्‍व सीजीएसटी के लिए 41,901 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 43,516 करोड़ रुपये है।
घरेलू लेन-देन से मार्च, 2020  के दौरान प्राप्त जीएसटी राजस्व ने मार्च, 2019 के दौरान हासिल राजस्व की तुलना में 4  प्रतिशत की ऋणात्‍मक बढ़त दर्शायी है। यदि हम वस्‍तुओं के आयात से प्राप्त जीएसटी पर भी विचार करेंतो मार्च, 2020 के दौरान प्राप्त कुल राजस्व ने भी मार्च, 2019 के दौरान हासिल राजस्व की तुलना में 8  प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि दर्शायी है। मार्च, 2020  के दौरान वस्तुओं के आयात पर जीएसटी ने मार्च, 2019 की तुलना में (-) 23  प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि दर्ज की है।
2019-20 के पूरे वित्‍त वर्ष के दौरान घरेलू लेन-देन से जुड़े जीएसटी ने इससे पिछले वर्ष के दौरान प्राप्‍त राजस्‍व की तुलना में 8 प्रतिशत की बढ़त दर्शायी है। इस दौरान वस्‍तुओं के आयात से प्राप्त जीएसटी पिछले वर्ष के मुकाबले 8 प्रतिशत घट गया। कुल मिलाकरइस दौरान सकल जीएसटी राजस्व पिछले वर्ष के जीएसटी राजस्व की तुलना में 4% अधिक आंका गया है।
तालिका में चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व का रुझान दिखाया गया है। तालिका में मार्च 2019 की तुलना में मार्च, 2020 के दौरान और पूरे वर्ष के दौरान प्रत्येक राज्य में जीएसटी के संग्रह को राज्यवार दर्शाया गया है।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image001UK9B.png

मार्च 2020 के दौरान राज्य-वार जीएसटी संग्रह
                                        (करोड़ रुपये में)
राज्‍य
मार्च 2019
मार्च 2020
वृद्धि दर
2018-19
2019-20
वृद्धि दर
जम्मू-कश्मीर
388
276
-29%
3,792
4,010
6%
हिमाचल प्रदेश
660
596
-10%
7,593
7,960
5%
पंजाब
1,166
1,181
1%
13,979
15,235
9%
चंडीगढ़
162
153
-5%
1,779
1,988
12%
उत्तराखंड
1,451
1,195
-18%
15,150
14,722
-3%
हरियाणा
4,561
4,874
7%
55,233
59,560
8%
दिल्ली
3,722
3,273
-12%
39,845
44,161
11%
राजस्थान
3,132
2,820
-10%
30,722
32,821
7%
उत्तर प्रदेश
5,548
5,294
-5%
61,337
65,281
6%
बिहार
1,177
1,056
-10%
10,755
12,640
18%
सिक्किम
160
189
19%
1,917
2,248
17%
अरुणाचल प्रदेश
85
67
-22%
398
581
46%
नगालैंड
46
39
-16%
227
317
40%
मणिपुर
46
36
-22%
309
435
41%
मिजोरम
50
33
-33%
213
296
39%
त्रिपुरा
64
67
5%
556
680
22%
मेघालय
127
133
5%
1,368
1,522
11%
असम
956
932
-3%
8,989
10,423
16%
पश्चिम बंगाल
3,841
3,582
-7%
39,780
43,386
9%
झारखंड
2,149
2,049
-5%
23,916
22,847
-4%
ओडिशा
2,626
2,633
0%
26,952
29,677
10%
छत्तीसगढ़
2,143
2,093
-2%
22,932
24,160
5%
मध्य प्रदेश
2,624
2,407
-8%
25,683
28,354
10%
गुजरात
6,521
6,820
5%
73,440
78,923
7%
दमन और दीव
103
95
-8%
1,105
1,155
5%
दादरा और नगर हवेली
174
169
-3%
1,718
1,810
5%
महाराष्ट्र
15,596
15,002
-4%
1,70,289
1,85,917
9%
कर्नाटक
6,983
7,144
2%
78,763
83,408
6%
गोवा
389
316
-19%
4,103
4,280
4%
लक्षद्वीप
1
1
54%
20
20
2%
केरल
1,635
1,475
-10%
16,343
19,234
18%
तमिलनाडु
6,941
6,178
-11%
70,562
74,430
5%
पुडुचेरी
184
149
-19%
1,924
1,871
-3%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
28
39
40%
297
361
21%
तेलंगाना
3,897
3,563
-9%
36,408
39,820
9%
आन्ध्र प्रदेश
2,589
2,548
-2%
25,331
27,108
7%
अन्य भू-भाग
167
133
-21%
2,484
1,753
-29%
केंद्र का क्षेत्राधिकार
74
81
10%
580
1,003
73%
कुल योग
82,165
78,700
-4%
8,76,794
9,44,414
8%




(साभार-पीआईबी)
शेयर बाजार से पैसा बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें



Plz Follow Me on: 


कोई टिप्पणी नहीं