अमेरीका का डाओ जोंस 2997 अंक लुढ़का, इतिहास का तीसरा सबसे खराब दिन

अमेरिकी शेयर बाजार आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा और फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख दरों में भारी कटौती के बावजूद भारी बिकवाली से नहीं बच सके। शेयर बाजार पर कोरोना वायरस का आतंक उन सारी घोषणाओं पर भारी पड़ा। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को करीब 13 प्रतिशत तक फिसलकर बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजारों में भी भारी बिकवाली देखी गई। हालांकि, सोने की कीमतों ने तेजी दर्ज की। 

अमेरिकी इंडेक्स डाओ जोंस 2997 अंक लुढ़का, जो कि 1987 के 'ब्लैक मंडे' के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है जब ये एक दिन में 22% तक फिसला था। डाओ जोंस ने इतिहास की एक दिन की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की।  
साभार-CNBC



शेयर बाजार से पैसा बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें



Plz Follow Me on: 


कोई टिप्पणी नहीं