सऊदी अरब ने भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया


सऊदी अरब ने भारत को बृहस्पतिवार को कच्चे तेल आपूर्ति की सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री वली अहद (क्राउन प्रिंस) अब्दुलअजीज बिन सलमान से फोन पर बात की, जिसमें सऊदी अरब की ओर से आश्वासन दिया गया कि भारत को तेल की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।

साथ ही सऊदी अरब ने कहा कि वह अपने कच्चे तेल के संयंत्रों में उत्पादन ड्रोन हमले के पहले के स्तर पर लाने का प्रयास कर रहा है।

सऊदी अरब के कच्चे तेल के संयंत्रों पर बड़े हमले के बाद उसका दैनिक उत्पादन 50 लाख बैरल कम हो गया है। इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा,‘‘उन्होंने भरोसा दिलाया है कि भारत को आपूर्ति की सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया जाएगा।’’

सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है। वह हर महीने भारत को हर महीने 20 लाख टन कच्चा तेल बेचता है। इसमें से सितंबर में 12 से 13 लाख टन तेल पहले ही आ चुका है। शेष आपूर्ति भी जल्द आने की उम्मीद है।

सिंह ने कहा कि सऊदी अरब हालांकि कुछ एलपीजी आपूर्ति को अभी टालना चाहता है, लेकिन उसने आश्वासन दिया है कि आपूर्ति में इस कमी की भरपाई की जाएगी।

सिंह ने कहा कि इसमें किसी कमी की भरपाई कतर से की जाएगी।

भारत हर महीने सऊदी अरब से दो लाख टन एलपीजी खरीदता है।


(साभार- पीटीआई भाषा)
शेयर बाजार से पैसा बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

(('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'


Plz Follow Me on: 


कोई टिप्पणी नहीं