घरेलू आईपीओ बाजार का मोदी सरकार पर पहले जैसा भरोसा लगता है अब नहीं रहा। पिछले चार सालों की पहली छमाही में आईपीओ से जुटाई गई रकम का आंकड़ा तो कम से कम इसी बात की तरफ इशारा करता है।
प्राइम डेटाबेस के मुताबिक, 2019 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान IndiaMART के IPO समेत सभी IPO से 5508.98 करोड़ रुपए जुटाए गए, जो कि 2016 के बाद सबसे कम है।
भारतीय IPO का प्रदर्शन
|
||
जनवरी-जून
|
IPO की संख्या
|
जुटाई गई कुल रकम (Rs.cr)
|
2015
|
8
|
3849.10
|
2016
|
12
|
8182.57
|
2017
|
13
|
11,774.41
|
2018
|
18
|
23,451.59
|
2019
|
8
|
5508.98
|
Source: PRIME database
|
जानकारों का मानना है कि 2019 की पहली छमाही में लोकसभा चुनाव की वजह से राजनीतिक अनिश्चितता और शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव का असर घरेलू आईपीओ बाजार पर भी देखा गया। जानकारों ने हालांकि दूसरी छमाही में आईपीओ बाजार में सुधार की उम्मीद जताई है।
कोई टिप्पणी नहीं