क्या आप जानते हैं हर वयस्क भारतीय के पास कितनी संपत्ति है...


भारत में जून 2018 में समाप्त 12 महीनों के दौरान 7,300 नए करोड़पति बने है। इस तरह से भारत में कुल करोड़पतियों की संख्या 3,43,000 हो गई है। अगर करोड़पतियों की कुल संपत्ति की बात करें तो ये 6 खरब डॉलर के करीब बैठती है। क्रेडिट सुईस ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, हर वयस्क भारतीय औसतन7020 डॉलर यानी 5,15,970 रुपए की संपत्ति का मालिक है। दूसरी ओर हर वयस्क चीनी के पास औसतन 47,810 डॉलर यानी 35.14 लाख की संपत्ति है। वैश्विक स्तर पर दौलत के टर्म में स्विट्जरलैंड प्रति वयस्क 530,240 डॉलर के साथ सबसे अमीर बना हुआ है जबकि सिंगापुर प्रति वयस्क 283,120 डॉलर के साथ नौंवे स्थान पर है। 

क्रेडिट सुईस की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में हालांकि दौलत बढ़ रही है, लेकिन समान तरीके से नहीं। अभी भी 91 प्रतिशत वयस्क भारतीयों के पास 10 हजार डॉलर यानी 7,35,000 रुपए से कम की संपत्ति है। महज 0.6 भारतीय वयस्क आवादी के पास  एक लाख डॉलर यानी 73,50,000 रुपए नेटवर्थ है।

कोई टिप्पणी नहीं