देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को स्वतंत्रता दिवस पर शानदार तोहफा दिया है। बैंक ने ₹1 करोड़ तक की एफडी पर ब्याज दर में चौथाई प्रतिशत तक इजाफा किया है। ये दरें सामान्य नागरिक के साथ-साथ सीनियर सिटीजन के लिए भी बढ़ाई गईं हैं। नई दरें 14 अगस्त से लागू हो गईं हैं।
बैंक एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन के बाद 185 से 289 दिनों की एफडी पर सालाना 6.25 प्रतिशत के बदले 6.50 प्रतिशत, 290 दिन से एक साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत के मुकाबले 6.75 प्रतिशत, एक साल से 389 दिनों की एफडी पर 6.60 प्रतिशत के बदले 6.75 प्रतिशत ब्याज देगा। अगर 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर ब्याज की बात करें सालाना ₹1.50 लाख तक की टैक्स सेविंग एफडी पर सामान्य नागरिकों को बैंक 7.00 प्रतिशत के बदले 7.25 प्रतिशत जबकि सीनियर सिटीजन को 7.50 प्रतिशत के बदले 7.75 प्रतिशत ब्याज देगा।
>ICICI बैंक: ₹ 1करोड़ तक की एफडी पर ब्याज दर (% सालाना
में)
(14 अगस्त 2018 से लागू)
अवधि
|
सामान्य नागरिकों के लिए
|
सीनियर सिटीजन के लिए
|
7-14 दिन
|
4.00
|
4.50
|
15-29 दिन
|
4.25
|
4.75
|
30-45 दिन
|
5.50
|
6.00
|
46-60 दिन
|
5.75
|
6.00
|
61-90 दिन
|
6.00
|
6.50
|
91-120 दिन
|
6.00
|
6.50
|
121-184 दिन
|
6.00
|
6.50
|
185-289 दिन
|
6.50
|
7.00
|
290 दिन-1 साल
|
6.75
|
7.25
|
1 साल-389 दिन
|
6.75
|
7.25
|
390 दिन-2 साल
|
7.00
|
7.50
|
2 साल 1दिन-5 साल
|
7.25
|
7.75
|
5 साल 1 दिन -10 साल
|
7.00
|
7.50
|
5 साल की टैक्स सेविंग एफडी (₹ डेढ़ लाख
तक)
|
7.25
|
7.75
|
इससे पहले स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक ने भी पिछले एक महीने के भीतर एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया था। आपको बता दूं कि रिजर्व बैंक द्वारा एक अगस्त को लगातार दूसरी बार प्रमुख दरों में बढ़ोतरी के बाद अब बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं।
देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने चुनिंदा एफडी पर दिये जाने वाले ब्याज में 0.60% तक इजाफा किया है। नई दरें आज से लागू हो गईं हैं।
बैंक के मुताबिक. 6 महीने से लेकर 9 महीने तक की FD पर सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज की दर को सालाना 6.35 % से बढ़ाकर 7 % कर दिया गया है जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.25 % की गई है। इसी तरह 9 महीने से लेकर 1 वर्ष तक की FD पर ब्याज की दर सामान्य नागरिकों के लिए 6.40 % की जगह अब 7 % और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.9 % की जगह 7.5 % होगी।
1 साल से लेकर 2 साल तक की FD पर ब्याज की दर को सामान्य नागरिकों के लिए 7.25 % और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75 % कर दिया गया है। इसी तरह 2 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक की सभी FD की ब्याज दर को सामान्य नागरिकों के लिए 7.10 % और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.60 % किया गया है।
HDFC ने FD के साथ RD दरों में भी बदलाव किया है, 9 महीने की अवधि से लेकर 5 वर्ष अवधि तक की RD की ब्याज दरों में भी बदलाव किया गया है।
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने अपने एफडी ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बैंक ने चुनिंदा अवधियों के लिए ₹1 करोड़ तक की एफडी पर ब्याज 0.05-0.10% बढ़ा दिया है।
बैंक ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि उसने एक साल से दो साल तक की ₹1 करोड़ तक की एफडी पर ब्याज मौजूदा 6.65% से बढ़ाकर 6.70% सालाना कर दिया है। वहीं सीनियर सिटीजन को आधा प्रतिशत ज्यादा यानी 7.20% ब्याज मिलेगा।
वहीं दो से तीन साल की ₹1 करोड़ तक की एफडी पर ब्याज मौजूदा 6.65% से बढ़ाकर 6.75% सालाना कर दिया गया है। सीनियर सिटीजन को आधा प्रतिशत ज्यादा यानी 7.25% ब्याज मिलेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं