डाओ जोंस गुरुवार को 93 अंक चढ़ा, सोना और चमका, कच्चे तेल का फिसलना जारी

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लगातार 5 दिनों की गिरावट पर विराम लगाते हुए तेजी के साथ बंद हुए जबकि यूरोपीय शेयर बाजार में कमजोरी दिखी। उधर, सोना 10 डॉलर से ज्यादा सुधरा लेकिन कच्चे तेल का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फिसलना जारी है। ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 3.5% लुढ़का।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 92.93 अंक, S&P 500 इंडेक्स ने 6.49 अंक जबकि नैस्डेक ने 9.98 अंकों की मजबूती दर्ज की। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 16.32 अंक, जर्मनी के डैक्स ने 56.24 अंक और फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 18.57 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड वायदा ( WTI) $1.80 या 3.8% गिरकर $46.21 प्रति बैरल पर निपटा
-ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा $1.67 या 3.4% सस्ता होकर $47.29 प्रति बैरल पर पहुंचा
-सोना अगस्त वायदा (Gold Future For August Delivery) $10.10 प्रति औंस बढ़कर   
$1,298.40 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में $1,300 के स्तर
को पार चुका था

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)



एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)



>क्यों गिरे भारतीय शेयर बाजार:
-अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट
-फेडरल रिजर्व का ग्लोबल ग्रोथ पर चिंता जताना
-ब्रिग्जिट (ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से बाहर होने) का भय
-मई में घरेलू व्यापार घाटा बढ़ना, एक्सपोर्ट लगातार 18 वें महीने गिरना

((डाओ जोंस बुधवार को 35 अंक गिरा, सोना सुधरा, कच्चा तेल फिसला, फेड ने ब्याज दर स्थिर रखा 
((चालू खाता घाटे (CAD) में कमी, जनवरी-मार्च तिमाही में GDP का O.1% रहा
((फाइनेंस का फंडा: भाग-23, बढ़ता CAD क्यों बढ़ाता तनाव? 
((मई में एक्सपोर्ट लगातार 18वें महीने गिरा, नवंबर 2014 के बाद सबसे कम गिरावट
((US डॉलर के लिए RBI रेफरेंस रेट (16 जून)($1=₹ 67.2068) 
((ब्रेग्जिट (Brexit) क्या है? जानिए सबकुछ विस्तार से 
Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं