डाओ जोंस बुधवार को 49 अंक लुढ़का, सोना और कच्चा तेल भी कमजोर हुआ

अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार बुधवार को ब्रिग्जिट पर वोटिंग से पहले मिले-जुले रहे। अमेरिकी बाजार जहां सुस्त रहे, वहीं यूरोपीय बाजार हरे निशान में बंद हुए। सोने और कच्चे तेल की कीमतों में भी कमी देखी गई। आज ब्रिटेन के लोग इस बात का फैसला करेंगे कि उन्हें यूरोपीय संघ में रहना है या उससे बाहर निकलना है।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 48.90 अंक, S&P 500 इंडेक्स ने 3.45 अंक जबकि नैस्डेक ने 10.44 अंकों की कमजोरी दर्ज की। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 34.64 अंक, जर्मनी के डैक्स ने 55.52 अंक और फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 12.79 अंकों की तेजी के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड अगस्त वायदा ( WTI) $0.72 या 1.4% गिरकर $49.13 प्रति बैरल पर निपटा
-ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड अगस्त वायदा $0.74 या 1.5% सुस्त होकर $49.88 प्रति बैरल पर बंद
-सोना अगस्त वायदा (Gold Future For August Delivery) $2.50 प्रति औंस सस्ता होकर   
$1,270.00 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। 

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(बुधवार)
एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(बुधवार)


Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं