डाओ जोंस सोमवार को 133 अंक फिसला, सोना $11 महंगा, कच्चा तेल सस्ता, फेड की बैठक आज से

अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान में बंद हुए। उधर, सोने की चमक बढ़ी जबकि कच्चा तेल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में और सस्ता हुआ। आज से फेडरल रिजर्व की दो दिनों की बैठक शुरू हो रही है जिसमें ब्याज दर पर फैसला होना है। ज्यादातर जानकारों के मुताबिक, फेड इस बैठक में ब्याज दर में बढ़ोतरी नहीं करेगा बल्कि स्थिर रखेगा।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 132.86 अंक, S&P 500 इंडेक्स ने 17.01 अंक जबकि नैस्डेक ने 46.11 अंकों की
गिरावट दर्ज की। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 70.79 अंक, जर्मनी के डैक्स ने 177.18 अंक और फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 79.70 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड वायदा ( WTI) $0.19 गिरकर $48.88 प्रति बैरल पर निपटा
-ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा $ 0.24 सस्ता होकर $50.30 प्रति बैरल पर पहुंचा
-सोना अगस्त वायदा (Gold Future For August Delivery) $11.00 प्रति औंस बढ़कर   
$1,286.90 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। 

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)



भारतीय बाजार में गिरावट की बड़ी वजह:
-अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गिरावट
-डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट
-घरेलू संस्थागत और रिटेल निवेशक द्वारा मुनाफावसूली
-अप्रैल में आईआईपी में गिरावट
-14-15 जून को फेडरल रिजर्व की बैठक
-23 जून को ब्रिटेन में यूरोपीय संघ से अलग होने पर जनमत संग्रह


((ब्रेग्जिट (Brexit) क्या है? जानिए सबकुछ विस्तार से 
((डाओ जोंस शुक्रवार को 120 अंक फिसला, सोना चमका, कच्चा तेल हुआ सस्ता 
((सस्ता लोन...इंतहा हो गई इंतजार की !
((अगर 'सोशल स्कोर' हो जानदार, तो झटफट मिले उधार 
(औद्योगिक उत्पादन अप्रैल में सुस्त पड़ा, मैन्युफैक्चरिंग और कैपिटल गुड्स उत्पादन में गिरावट 
((मई में खुदरा महंगाई 19 महीने की ऊंचाई पर, CPI@5.76%

Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं