डाओ जोंस शुक्रवार को 120 अंक फिसला, सोना चमका, कच्चा तेल हुआ सस्ता

अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए। उधर, सोने की चमक बढ़ी जबकि कच्चा तेल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में और सस्ता हुआ।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 119.85 अंक और S&P 500 इंडेक्स ने 19.41 अंक जबकि नैस्डेक ने 64.07 अंकों की गिरावट दर्ज की। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 116.13 अंक, जर्मनी के डैक्स ने 254.25 अंक और फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 98.89 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड वायदा ( WTI) $1.49 गिरकर $49.07 प्रति बैरल पर निपटा
-ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा $1.43 सस्ता होकर $50.52 प्रति बैरल पर पहुंचा
-सोना अगस्त वायदा (Gold Future For August Delivery) $3.20 प्रति औंस बढ़कर   
$1,275.90 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। 


अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)


((सस्ता लोन...इंतहा हो गई इंतजार की !
((अगर 'सोशल स्कोर' हो जानदार, तो झटफट मिले उधार 


Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं