RBI इन्सेट लेटर ‘S’ सहित ₹ 20 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक इन्सेट लेटर ‘S’ सहित  20 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा
भारतीय रिज़र्व बैंक, शीघ्र ही महात्मा गांधी श्रृंखला- 2005 के अंतर्गत डॉ. रघुराम जी. राजन, गवर्नर द्वारा हस्ताक्षरित  20/- मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा । इन बैंक नोटों के दोनों संख्या पटलों में इनसेट लेटर 'S’ होगा। बैंकनोटों के पृष्ठ भाग पर मुद्रण वर्ष '2016' अंकित होगा ।

जारी किये जानेवाले इन बैंकनोटों का डिजाइन, महात्मा गांधी श्रृंखला- 2005 के अंतर्गत पूर्व में जारी  20/- मूल्यवर्ग के बैंकनोटों के समान होगा ।

बैंक द्वारा पूर्व में जारी  20/- मूल्यवर्ग के सभी बैंकनोट वैध मुद्रा रहेंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं