ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से बाहर निकलने पर मुहर लगाई है। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने या इसकी सदस्यता से बाहर निकलने को लेकर कराए गए जनमत संग्रह में करीब 52% मतदान ब्रिग्जिट (Brexit) के पक्ष में हुआ है, जबकि 48% वोट 'ब्रिमेन' (Bremain) यानी यूरोपीय संघ में बने रहने के लिए पड़े हैं। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन ने इस जनमत संग्रह के जरिये 43 वर्षों बाद ईयू की सदस्यता से हटने के पक्ष में वोट किया है। 'रीमेन' अभियान के पक्ष में 15,692,092 वोट पड़े, जबकि 'लीव' के पक्ष में इससे 6,835,512 अधिक वोट पड़े। उधर, प्रधानमंत्री डेविड कैमरन कहा कि 'ब्रेग्जिट' का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने पद छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि अब जनता को एक नए नेतृत्व की जरूरत है।
>बाजार और रुपया गिरा:
ब्रिग्जिट का डर साफ तौर पर भारतीय बाजार पर देखने को मिला। बाजार हालांकि बाद के कारोबार में संभला लेकिन खुलते ही सेंसेक्स में जहां 1000 अंकों की जोरदार गिरावट देखने को मिली वहीं निफ्टी भी 8000 के नीचे चला गया है। बाजार में मिड कैप और स्माल कैप के शेयरों में भारी बिकवाली रही।
डॉलर के मुकाबले रुपया 68 के पार निकला:
>बाजार और रुपया गिरा:
ब्रिग्जिट का डर साफ तौर पर भारतीय बाजार पर देखने को मिला। बाजार हालांकि बाद के कारोबार में संभला लेकिन खुलते ही सेंसेक्स में जहां 1000 अंकों की जोरदार गिरावट देखने को मिली वहीं निफ्टी भी 8000 के नीचे चला गया है। बाजार में मिड कैप और स्माल कैप के शेयरों में भारी बिकवाली रही।
डॉलर के मुकाबले रुपया 68 के पार निकला:
भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 24 जून 2016 को अमेरिकी डॉलर के लिए संदर्भ दर ₹ 68.0144 है। पिछले दिन (23 जून 2016) के लिए समतुल्य दर ₹ 67.3702 थी।
अमेरिकी डॉलर के लिए संदर्भ दर और पारस्परिक मुद्रा-दरों की मध्य दरों के आधार पर रुपये के लिए यूरो, ग्रेट ब्रिटेन पाउंड और जापानी येन की विनिमय दरें इस प्रकार हैं :
मुद्रा | तारीख | |
23 जून 2016 | 24 जून 2016 | |
1 यूरो | 76.3776 | 75.1015 |
1 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड | 99.4721 | 92.9553 |
100 जापानी येन | 64.52 | 66.45 |
टिप्पणी : एसडीआर- रुपया दर संदर्भ दर पर आधारित होगी। |
Source: rbi.org.in
((ब्रिग्जिट (Brexit) पर राजन का बड़ा बयान, कहा, मत हों परेशान
((ब्रिग्जिट (Brexit) क्या है? जानिए सबकुछ विस्तार से
((सावधान! क्या आपके पास सस्पेंडेंड कंपनियों के शेयर हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है
Plz Follow Me on:
कोई टिप्पणी नहीं