सोमवार को वित्त मंत्री की सार्वजनिक बैंकों के साथ बैठक, करेंगे तिमाही प्रदर्शन की समीक्षा

वित्‍त मंत्री सार्व‍जनिक क्षेत्र के बैंकों की तिमाही प्रदर्शन की समीक्षा सोमवार 6 जून,2016 को करेंगे

वित्‍त मंत्री समग्र ऋण वृद्धि, वित्‍तीय समावेश तथा पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई, मुद्रा और स्‍टैंडअप इंडिया सहित सरकार के कार्यक्रमों को लागू करने के संदर्भ में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे
केंद्रीय वित्‍त मंत्री श्री अरुण जेटली सोमवार 6 जून,2016 को नई दिल्‍ली में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा वित्‍तीय संस्‍थानों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैंकों की तिमाही प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। एक दिन की इस बैठक में वित्‍त मंत्री श्री जेटली वित्‍त वर्ष 2015-16 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के संपूर्ण कार्य प्रदर्शन की समीक्षा करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को ऋण प्रवाव, बीमा तथा एमएसई क्षेत्र की समीक्षा करेंगे। वित्‍त मंत्री स्‍टैंड आप इंडिया, मुद्रा, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) तथा अटल पेंशन योजना सहित वर्तमान सरकार के नये कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। वित्‍त मंत्री आवास ऋण, मझौले तथा छोटे उद्यमियों को ऋण वित्‍तीय समावेश तथा साक्षरता पर भी बात करेंगे।

वित्‍त मंत्री श्री जेटली नई परियोजनाओं तथा प्रस्‍तावों, रुकी हुई परियोजनाओं तथा संभावित उपायों के संबंध में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कार्य प्रदर्शन की भी समीक्षा करेंगे। इस बैठक में वित्‍त राज्‍य मंत्री श्री जयंत सिन्‍हा तथा वित्‍तीय सेवा विभाग की सचिव सुश्री अं‍जलि चीब दुग्‍गल तथा वित्‍त मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।

lz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं