बाप रे! केवल 2 दिनों में $3 खरब का नुकसान

पिछले दो कारोबारी दिनों (शुक्रवार और सोमवार)में दुनियाभर के निवेशकों को 3 खरब डॉलर गंवाने पड़े हैं। इसमें से 1.3 खरब डॉलर तो अमेरिकी निवेशकों के हैं। S&P Global ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इसकी जानकारी
दी है।

बता दें कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने की खबर के बाद से ही दुनियाभर में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार को भारत समेत कुछ एशियाई बाजारों में सुधार देखा गया लेकिन अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में भारी बिकवाली जारी रही। इसके अलावा, ब्रिटेन की करेंसी पौंड डॉलर के मुकाबले सबसे खराब प्रदर्शन करने  वाली करेंसी रही। इसने पिछले 31 साल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की।

शुक्रवार और सोमवार को दुनिया के 400 सबसे धनाढ्य व्यक्तियों को भी अच्छा-खासा नुकसान हुआ है। शुक्रवार को उनलोगों ने 127 अरब डॉलर गंवाये जबकि सोमवार को 53 अरब डॉलर।

सोमवार और शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों के प्रदर्शन के बारे में नीचे दिए गए लिंक से जानकारी ले सकते हैं...

((डाओ जोंस सोमवार को 261 अंक फिसला, सोना और चमका, कच्चा तेल कमजोर
((ब्रिग्जिट (Brexit) बवंडर: डाओ जोंस शुक्रवार को 610 अंक तो डैक्स 700 अंक फिसला, सोना $59 उछला, कच्चा तेल लुढ़का
((US डॉलर के लिए RBI रेफरेंस रेट (27 जून)($1=₹ 67.9000) 
((ब्रिग्जिट (Brexit) क्या है? जानिए सबकुछ विस्तार से 

Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं