डाओ जोंस सोमवार को 175 अंक उछला, सोना और कच्चा तेल महंगा, ब्रेंट $50 के करीब पहुंचा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी रही जबकि यूरोपीय शेयर बाजार मिलेजुले रुझान के साथ बंद हुए। सोने में सुधार देखा गया और कच्चा तेल भी महंगा हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड $50 के काफी करीब पहुंच गया।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 175.39 अंक, S&P 500 ने 20.05 अंक और नैस्डेक ने 57.78 अंकों की मजबूती दर्ज की। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 12.90 अंक की तेजी और फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 7.71 अंकों की नरमी के साथ कारोबार किया। जर्मनी का डैक्स सूचकांक सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की वजह से बंद रहा।

-US क्रूड ( WTI) $1.51 या 3.3% चढ़कर $47.72  प्रति बैरल पर निपटा
-ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड $1.14 या 2.4% महंगा होकर  $48.97 प्रति बैरल पर बंद हुआ
-सोना जून वायदा (Gold Future For June Delivery) $1.50 प्रति औंस महंगा होकर   
$1,274.20 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। 

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)

((डाओ जोंस शुक्रवार को 185 अंक फिसला, सोना सुधरा, कच्चे तेल कमजोर 

((आज (17 मई ) के नतीजे: मदरसन सुमी,वोल्टास, भारत फोर्ज, जीएसके कंज्युमर


Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं