PF खाताधारकों के लिए अच्छी खबर

सरकार पीएफ खाताधारकों को एक जून से बड़ी राहत देने जा रही है। टीडीएस कटौती के लिए पीएफ निकासी की सीमा को बढ़ाने का फैसला किया है। फिलहाल 30 हजार रुपए की निकासी पर टीडीएस काटा जाता है जो कि एक जून से 50 हजार रुपए हो जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सरकार ने टीडीएस कटौती के लिए पीएफ निकासी की सीमा को मौजूदा के 30,000 रु. से बढ़ाकर 50,000 रु. करने के बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचनाके अनुसार वित्त अधिनियम, 2016 ने आयकर कानून, 1961 की धारा 192ए को संशोधित कर दिया है, जिससे टीडीएस कटौती के लिए पीएफ निकासी की सीमा 30,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है।

यह प्रावधान 1 जून, 2016 से लागू होगा। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंशधारकों को राहत  मिलेगी। अगर कर्मचारी पांच साल की अवधि के बाद पीएफ से पैसा निकालता है तो स्रोत पर कोई कर कटौती नहीं होगी।

Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं