दाल, चावल, गन्ना, मोटे अनाज के उत्पादन में कमी के आसार

वर्ष 2015-16 के लिए प्रमुख फसलों के तीसरे अग्रिम उत्‍पादन अनुमान जारी
कृषि, सहयोग एवं किसान कल्‍याण विभाग की ओर से आज यहां वर्ष 2015-16 के लिए प्रमुख फसलों के तीसरे अग्रिम उत्‍पादन अनुमान जारी किये गये।
      वर्ष 2015-16 के दौरान प्रमुख फसलों का अनुमानित उत्‍पादन कुछ इस प्रकार रहा :-
खाद्यान्न  252.23 मिलियन टन
·         चावल  103.36 मिलियन टन
·         गेहूं  94.04 मिलियन टन
·         मोटे अनाज - 37.78 मिलियन टन
·         मक्का - 21.02 मिलियन टन
·         दलहन - 17.06 मिलियन टन
·         अरहर - 2.60 मिलियन टन
·         चना -  7.48 मिलियन टन
तिलहन - 25.9 मिलियन टन
·           सोयाबीन - 8.92 मिलियन टन
·           मूंगफली -  6.89 मिलियन टन
·           रेपसीड और सरसों -  6.85 मिलियन टन
कपास - 30.52 मिलियन गांठें (प्रत्येक 170 किलो)
गन्ना  346.72 मिलियन टन
      कम बारिश होने और जलाशयों में जल की किल्‍लत होने के बावजूद वर्ष 2015-16 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमानों से यह पता चलता है कि देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है। वर्ष 2015-16 में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन 252.23 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जो वर्ष 2014-15 में हुए 252.02 मिलियन टन के उत्‍पादन से 0.21 मिलियन टन अधिक है।
      वर्ष 2015-16 में कुल चावल उत्‍पादन 103.36 मिलियन टन का होने का अनुमान है, जो वर्ष 2014-15 में हुए 105.48 मिलियन टन के उत्‍पादन से 2.12 मिलियन टन कम है। वहीं, दूसरी ओर वर्ष 2015-16 में कुल गेहूं उत्‍पादन 94.04 मिलियन टन का होने का अनुमान है, जो वर्ष 2014-15 में हुए 86.53 मिलियन टन के उत्‍पादन से 7.51 मिलियन टन अधिक है।
वर्ष 2015-16 में मोटे अनाजों का कुल उत्‍पादन 37.78 मिलियन टन का होने का अनुमान है, जो वर्ष 2014-15 में हुए 42.86 मिलियन टन के उत्‍पादन से 5.08 मिलियन टन कम है। वर्ष 2015-16 में कुल दाल उत्‍पादन 17.06 मिलियन टन का होने का अनुमान है, जो वर्ष 2014-15 में हुए 17.15 मिलियन टन के उत्‍पादन से मामूली कम है।
वर्ष 2015-16 में कुल गन्‍ना उत्‍पादन 346.72 मिलियन टन का होने का अनुमान है, जो वर्ष 2014-15 में हुए उत्‍पादन से 15.61 मिलियन टन कम है।

Source: pib.nic.in
Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं