दोहा से ग्लोबल शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर नहीं है। कतर की राजधानी दोहा में तेल उत्पादन घटाने को लेकर ओपेक और गैर-ओपेक देशों के संगठन के बीच रविवार को बातचीत नाकाम रही है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट को थामने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत में उत्पादन घटाने को लेकर कोई सहमति नहीं बनी। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से इस पर निर्भर रहने वाले देशों के आर्थिक हालात खराब हो रहे हैं, उनका वित्तीय घाटा बढ़ रहा है।
इस बैठक के विफल होने का असर नाइमैक्स पर कच्चे तेल के मूवमेंट पर देखने को मिला। कच्चे तेल में बिकवाली बढ़ने से नाइमैक्स पर शुरुआती कारोबार में यह 6% तक लुढ़का। जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल में गिरावट का असर अमेरिकी और दुनिया के शेयर बाजारों पर पड़ेगा और सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है।
बैठक में ईरान ने हिस्सा नहीं लिया जबकि सऊदी अरब ने कहा कि जब तक कच्चे तेल के बड़े उत्पादक देश उत्पादन घटाने को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं करते हैं तबतक वह भी इस बारे में कोई अंतिम फैसला करेगा। दोहा में मैराथन बैठक के बावजूद कच्चा तेल उत्पादन करने वाले करीब 20 बड़े देश उत्पादन घटाने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं कर सके। बता दें कि ईरान कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती का विरोध कर रहा है।
((कच्चे तेल पर रविवार को दोहा में बैठक, $50 या $30, किधर जाएगा कच्चा तेल?

Plz Follow Me on:
कोई टिप्पणी नहीं