इंफोसिस: जनवरी-मार्च का मुनाफा 16.4% (Y-o-Y) बढ़कर 3,597 करोड़ रु. पहुंचा

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च के दौरान 3,597  करोड़ रु. के शुद्ध मुनाफे की जानकारी दी है जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की इसी तिमाही के मुकाबले 16.4% ज्यादा है। कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की इसी तिमाही के दौरान 3,097 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 23.4% बढ़कर 13,411 करोड़ से 16,550 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

कंपनी ने 2016-17 में डॉलर टर्म में 11.5%-13.5% की रेवेन्यू ग्रोथ और रुपए टर्म में 11.8% -13.8% की रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस दिया है। इंफोसिस का गाइडेंस Nasscom से ज्यादा है। Nasscom ने 2016-17 के दौरान 10-12% ग्रोथ का अनुमान जताया है। कंपनी ने अपने सीईओ विशाल सिक्का की अगुआई में 2020 तक रेवेन्यू 20 अरब डॉलर और ग्राॉस मार्जिन 30% तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

सिक्का ने कंपनी के इस नतीजे पर खुशी जताते हुए कहा कि मुझे सीईओ रहते हुए पहले वित्त वर्ष की उपलब्धी पर हमें गर्व है। हालांकि, उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि अभी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं।



Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं