पीयर-टु-पीयर लेंडिंग क्या है:
पीयर-टु-पीयर लेंडिंग एक प्रकार की क्राउड फंडिंग है जिसे एक आनलाइन मंच के उपयोग के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जहां बेजमानती ऋण प्रदान करने के लिए उधारदाताओं और उधारकर्ताओं को एक साथ लाया जाता है। उधारकर्ता व्यक्ति या कारोबारी फर्म हो सकता है जिसे ऋण की जरूरत है। उधारदाता भी नैसर्गिक या विधिक व्यक्ति हो सकता है। उधारदाता और उधारकर्ता दोनों द्वारा इस मंच को शुल्क का भुगतान किया जाता है।
पीयर-टु-पीयर लेंडिंग मंचों के स्वरूप और उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के मामले में इनके अनेक प्रकार हैं तथा वैश्विक विनियामकीय पद्धतियां भी भिन्न-भिन्न हैं। वर्तमान में भारत में पीयर-टु-पीयर लेंडिंग मंचों के कार्यसंचालन को नियंत्रित करने के लिए कोई स्पष्ट विनियामकीय ढांचा नहीं है।
यह परामर्श पत्र इस क्षेत्र को नियंत्रित करने के पक्ष और विपक्ष को रेखांकित करता है और इस कार्यकलाप को नियंत्रित करने के लिए एक उपयुक्त ढांचे का प्रस्ताव करता है जिसमें न्यूनतम पूंजी, अनुमत कार्यकलाप, अभिशासन की अपेक्षाएं, ग्राहकों से व्यवहार करने के लिए उचित व्यवहार संहिता और आंकड़ों की सुरक्षा शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं