कच्चे तेल पर रविवार को दोहा में बैठक, $50 या $30, किधर जाएगा कच्चा तेल?

अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चा तेल अपने निचले स्तर से सुधार करते हुए हाल के दिनों में करीब 15 डॉलर तक मजबूत हो चुका है और अब बाजार की नजर रविवार यानी कल होने वाली ओपेक और गैर-ओपेक देशों की बैठक पर है। दोहा में होने वाली बैठक में कच्चे तेल के उत्पादन में कमी करने पर प्रमुखता से चर्चा होने की संभावना है।

करीब 15 साल के बाद ओपेक और गैर-ओपेक देशों की इस बैठक में सऊदी अरबिया, रूस समेत कच्चा तेल उत्पादन करने वाले दूसरे देश शामिल होंगे। बता दें कि कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी होने और ईरान पर से
प्रतिबंध हटने की खबर से इसमें काफी गिरावट आई है। ब्रेंट और अमेरिकी क्रूड एक समय 30 डॉलर प्रति बैरल के नीचे तक जा पहुंचे थे।

अब दुनिया की नजर बैठक के परिणाम पर है। अगर ओपेक और गैर-ओपेक कच्चे तेल के प्रोडक्शन में कमी लाने पर सहमत होते हैं तो इसकी कीमत आगे बढ़ सकती है। देखना है कि कच्चा तेल आगे 50 डॉलर की तरफ बढ़ता है या फिर 30 डॉलर की तरफ।

बाजार की नजर कच्चे तल पर रविवार को होने वाली बैठक के अलावा कंपनियों के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे, 26-27 अप्रैल को फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक, इसी गुरुवार को यूरोपियन सेंट्रल बैंक की बैठक पर भी रहेगी।

(डाओ जोंस शुक्रवार को 29 अंक लुढ़का, सोना मजबूत, कच्चा तेल गिरा 
Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं