शुक्रवार को डाओ जोंस 121 अंक चढ़ा, सोना और कच्चा तेल लुढ़का

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए जबकि यूरोपीय शेयर बाजार में मिलाजुला
रुझान  रहा। कच्चे तेल और सोने में गिरावट देखी गई। सोना करीब 11 डॉलर टूटा जबकि ब्रेंट क्रूड गिरकर बंद होने से पहले  2016 के उच्चतम स्तर $42.54 तक पहुंचा।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 120.81 अंक, नैस्डेक ने 20.66 अंक जबकि S&P 500 ने 8.99 अंकों की
तेजी दर्ज की। वहीं ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 11.48 अंक की कमजोरी जबकि जर्मनी के डैक्स ने 58.60
अंक और फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 19.62 अंक की बढ़त के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड अप्रैल ( WTI) $0.76 या 1.89% गिरकर $39.44 प्रति बैरल पर निपटा
-ब्रेंट क्रूड अप्रैल  $0.24 गिरकर $41.30 प्रति बैरल पर निपटा, इसस पहले 2016 का 
शिखर $42.54 बनाया

-गोल्ड अप्रैल वायदा (Gold Future For April Delivery) $10.70 टूटकर  
$1,254.30 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। 

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)

((गुरुवार को डाओ जोंस 156 अंक चढ़ा, क्रूड और सोना भी चमका 

((शेयर बाजार इन्वेस्टर्स की संख्या घटी, आत्मावलोकन की जरूरत:BSE CEO


Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं