SBI ने नई प्रणाली के आधार पर ब्याज दरों में संशोधन किया

देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नई प्रणाली के आधार पर ब्याज दरों में संशोधन करने वाला पहला बैंक बन गया है। SBI ने कोष की सीमांत लागत (MCLR) के आधार पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। यह नई प्रणाली 1 अप्रैल यानी कल से लागू हो जाएगी। एसबीआई की वेबसाइट पर डाले गए दस्तावेज के अनुसार नई ब्याज दरें एक दिन के लिए 8.95% से लेकर तीन साल की अवधि तक के लिए 9.35% तक होंगी। बैंक की आधार दर (बेस रेट) या न्यूनतम ऋण दर (मिनिमम लेंडिंग रेट्स) 9.3% है।

बैंक के इस दस्तावेज में कहा गया है कि अन्य ब्याज दरों में 9.05% एक महीने के लिए, 9.10% तीन महीने के लिए और 9.15% छह महीने के लिए होगी। एक साल के ऋण पर ब्याज दर 9.20 % और दो साल के ऋण पर 9.3% होगी।

रिजर्व बैंक ने बैंकों से तीन साल तक की निश्चित अवधि के कर्ज के लिए ब्याज दरें एक अप्रैल से कोष की सीमांत लागत केहिसाब से तय करने को कहा है।

((RBI का MCLR प्रणाली पर अपने निदेशों पर सफाई


Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं