सोमवार को डाओ जोंस 17 अंक गिरा, कच्चा तेल फिसला, सोना निखरा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार अमेरिकी शेयर बाजार मिलेजुले बंद हुए जबकि यूरोपीय शेयर बाजार में बिकवाली देखी गई। सोने में और निखार आया। लेकिन, कच्चे तेल में गिरावट देखी गई।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 17.12 अंक और S&P 500 ने 0.86 अंक की गिरावट जबकि नैस्डेक ने 6.41 अंकों की मामूली बढ़त दर्ज की। वहीं ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 23.69 अंक, फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 24.69 अंक और जर्मनी के डैक्स ने 40.23 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड $2 या 5.95 % फिसलकर $31.62 प्रति बैरल पर निपटा, कारोबार
 के दौरान $31.29 तक गया था
-गोल्ड अप्रैल वायदा (Gold Future For April Delivery) $11.60 या 1% चढ़कर
 $1,128.00 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)

((Fantastic Friday: डाओ जोंस 397 अंक उछला, कच्चा तेल और सोना भी चमका
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/fantastic-friday-397.html

Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

कोई टिप्पणी नहीं