बुधवार को डाओ जोंस 100 अंक लुढ़का, अमेरिकी कच्चा तेल कमजोर, सोना पिघला

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिलेजुले बंद हुए जबकि यूरोपीय शेयर बाजारों में खरीदारी देखी गई। सोने की चमक फीकी पड़ी जबकि अमेरिकी कच्चे तेल में भी बिकवाली हुई।

उधर, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की चेयरमैन जैनेट येलेन ने ब्याज दर को लेकर बयान दिया है। जैनेट ने कहा है कि आने वाले दिनों में अगर अमेरिकी इकोनॉमी निराशाजनक प्रदर्शन करती है और चीन की अस्थिरता का असर अमेरिका पर पड़ता है तो ब्याज दर में बढ़ोतरी की योजना पर पुनर्विचार किया जा सकता है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में फेड ने करीब एक दशक के बाद पहली ब्याज दर में बढ़ोतरी की थी। फेड ने ब्याज दर में चौथाई परसेंट की बढ़ोतरी करते हुए इसे 0-0.25% से 0.25-0.50% कर दिया था।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 99.64 अंक, S&P 500 ने 0.35 अंक की गिरावट जबकि नैस्डेक ने 14.83 अंकों की तेजी दर्ज की। वहीं ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 40.11 अंक, फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 63.66 अंक और जर्मनी के डैक्स ने 137.89 अंकों की भारी गिरावट  के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड ( WTI) $0.49 या 1.75% गिरकर $27.45 प्रति बैरल पर निपटा
-गोल्ड अप्रैल वायदा (Gold Future For April Delivery) $4 या 0.3% गिरकर  
$1,194.60 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। 

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(बुधवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(बुधवार)

((मंगलवार को डाओ जोंस 13 अंक गिरा, कच्चा तेल फिसला, सोना चमका


Please Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

कोई टिप्पणी नहीं