पिछले साल दिसंबर में लगातार 14 वें महीने थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित महंगाई दर में गिरावट आई है। दिसंबर 2015 में इसमें 0.73% की गिरावट आई है जबकि इससे पिछले महीने नवंबर में 1.99% की कमी आई थी। बात अगर 2014 के दिसंबर की करें तो WPI महंगाई दर में 0.50% की कमी आई थी।
आलू, ईंधन-पावर की कीमतों में इस दौरान कमी आई है। लेकिन, दाल, प्याज और सब्जियों की बढ़ती कीमत अभी भी चिंता बनी हुई है। सालाना आधार पर दिसंबर में आलू की थोक महंगाई दर 34.99% घटी है,जबकि ईंधन-पावर (एलपीजी, पेट्रोल, हाई स्पीड डीजल) की थोक महंगाई 9.15 % घटी है।
ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2015 में प्याज की थोक महंगाई दर 25.98% बढ़ी, जबकि 2014 के इसी महीने इसमें 19.70% की कमी आई थी। वहीं दाल इस दौरान 5.93% के मुकाबले 55.64% महंगी हुई। अगर सब्जियों की महंगाई दर की बात करें तो दिसंबर 2014 में इसमें 6.41% की कमी आई थी, लेकिन दिसंबर 2015 में 20.56% बढ़ी है।
बता दें कि थोक महंगाई दर में सबसे अधिक वेटेज 64.97% मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट का है, प्राइमरी आर्टिकल (फूड और नॉन फूड आर्टिकल) का वेटेज 20.12%, जबकि फ्यूल और पावर का वेटेज 14.91% है। दिसंबर के दौरान प्राइमरी आर्टिकल की तोक महंगाई दर बढ़ी है, जबकि मैन्युफैक्चर्ड और फ्यूल-पावर की महंगाई दर घटी है।
((दिसंबर में CPI महंगाई 5.61% बढ़ी, आगे और बढ़ने की आशंका
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2016/01/cpi-561.html
((नवंबर में WPI@(-1.99%), प्याज, दाल, सब्जियों की महंगाई जारी
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/wpi-199.html
((CPI से कैसे अलग है WPI महंगाई दर
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/cpi-wpi.html

कोई टिप्पणी नहीं