RIL: तीसरी तिमाही का मुनाफा,रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ा, सस्ते कच्चा तेल से फायदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 7,290 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा  हुआ है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 39% अधिक है। कंपनी का 8 साल में सबसे अधिक मुनाफा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आ रही गिरावट से कंपनी को फायदा पहुंच रहा है।

इस दौरान कंपनी का प्रति बैरल ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM/bl) $7.3 से बढ़कर $11.50 पर पहुंच गया,
जो कि सात साल में सबसे अधिक है। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 24% कम होकर 73,341 करोड़ रुपए पर आ गया। रिफाइनिंग और मार्केटिंग कारोबार, जो कि कंपनी के प्रॉफिट में दो तिहाई जबकि रेवेन्यू में 70% का योगदान देता है, का EBIT में ग्रोथ 99 % बढ़कर 6491 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

कंपनी ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के दौरान अपने ऊपर 1,78,077 ($26.9 अरब) करोड़ रुपए के कर्ज होने की जानकारी दी, जबकि कंपनी के पास 91,736 ($13.9 अरब) करोड़ रुपए या इसके बराबर नकदी है।

((RIL: Q2 में शानदार नतीजे, GRM 7 साल में सबसे अधिक, क्या कहा अंबानी ने
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/ril-17.html

((TTK प्रेस्टीज: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 33% बढ़ा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/ttk-33.html

कोई टिप्पणी नहीं