करुर वैश्य बैंक: दिसंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, नेट NPA भी बढ़ा

प्राइवेट बैंक करुर वैश्य बैंक ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। बैंक ने इस दौरान 152.83 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 34.20% अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 113.88 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। मुनाफे में इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह है फंसे कर्ज के लिए कम प्रोविजनिंग।

इस दौरान बैंक की कुल आमदनी मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,511.8 करोड़ से1,525.14 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

बैंक के दिसंबर तिमाही के दौरान एसेट क्वालिटी की बात करें, तो ग्रॉस एनपीए कुल कर्ज के 1.91% पर स्थिर रहा, जबकि नेट एनपीए पिछले साल की इसी तिमाही के 0.73% से बढ़कर 0.96% पर पहुंच गया।

बैंक ने दिसंबर तिमाही में फंसे हुए कर्ज के लिए 92.74 करोड़ रुपए की प्रोविजनिंग की थी, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 12.63% कम है। पिछले साल दिसंबर तिमाही में बैंक ने फंसे हुए कर्ज के लिए 106.15 करोड़ रुपए की प्रोविजनिंग की थी।

((इंफोसिस: दिसंबर तिमाही के नतीजे कल, रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस स्थिर रखने का अनुमान
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2016/01/blog-post_13.html

कोई टिप्पणी नहीं