JSW एनर्जी: दिसंबर तिमाही का मुनाफा गिरा

JSW एनर्जी ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 321 करोड़ रुपए के कंसोलिडेटेड मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 16% कम है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 380 करोड़ रुपए का कंसो.मुनाफा हुआ था।

हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू बिजली उत्पादन बढ़ने के कारण बढ़ा है। कंपनी का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के मुकाबले इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 11.3% बढ़कर 2,649 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का उत्पादन 5,366 मिलियन यूनिट्स से बढ़कर 6,052 मिलियन यूनिट्स पहुंच गया।

((साउथ इंडियन बैंक: दिसंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, एनपीए बढ़ना चिंताजनक
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2016/01/blog-post_20.html

कोई टिप्पणी नहीं