शनिवार, 30 जनवरी 2016

Fantastic Friday: डाओ जोंस 397 अंक उछला, कच्चा तेल और सोना भी चमका

हफ्ते के आखिरी कारोबारी शुक्रवार को जापान की निगेटिव इंटरेस्ट रेट पॉलिसी से दुनिया भर के बाजार मानो झूम उठे। एशियाई बाजारों के अलावा अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार भी गुलजार दिखे। सोने और कच्चे तेल ने भी तेजी दर्ज की।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 396.66 अंक, S&P 500 ने 46.88 अंक और नैस्डेक ने 107.28 अंकों का उछाल दर्ज किया। वहीं ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 152.01 अंक, फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 94.86 अंक और जर्मनी के डैक्स ने 158.52 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड फरवरी कांट्रैक्ट 40 सेंट्स या 1.2% चढ़कर $33.62 प्रति बैरल पर निपटा, कारोबार
 के दौरान $34.74 तक गया था
-गोल्ड फरवरी वायदा (Gold Future For February Delivery) $0.30 या 0.1% चढ़कर
 $1,116.40 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)


((गुरुवार को डाओ जोंस 125 अंक चढ़ा, क्रूड $33 के पार, सोना फीका पड़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2016/01/125-33.html

Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें