अशोक लेलैंड की दिसंबर में शानदार बिक्री

हिन्दुजा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अशोक लेलैंड ने पिछले साल दिसंबर के मुकाबले इस साल दिसंबर में शानदार बिक्री दर्ज की। इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री 31.4% बढ़कर 9,290 यूनिट्स से 12,209 यूनिट्स पर पहुंच गई।

इस दौरान कंपनी की मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 35.33% बढ़कर 7,210 यूनिट्स से 9,758 यूनिट्स और हल्की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 17.83% बढ़कर 2,451 यूनिट्स हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं