उद्योगपति रतन टाटा का एक और कंपनी में निवेश

स्टार्ट-अप कंपनियों में निवेश को लेकर सक्रिय दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने एक और कंपनी में निवेश किया है। रतन टाटा ने पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़े पोर्टल डॉगस्पॉट डॉट इन में निवेश किया है। हालांकि उनके निवेश की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। इसके साथ ही टाटा 20 कंपनियों में निवेश कर चुके हैं।

डॉगस्पॉट डॉट इन के सह-संस्थापक और सीईओ राणा अथेय ने कहा, रतन टाटा ने डॉगस्पॉट डॉट इन में अघोषित राशि निवेश की है। उन्होंने कहा, टाटा द्वारा निवेश हमारी कंपनी में उनके भरोसे का प्रतीक है। भारत में पालतू जानवरों की देखभाल का क्षेत्र तेज बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ई-कॉमर्स फर्मों से लेकर कैब एग्रिगेटर्स तक की स्टार्टअप्स कंपनियों में आक्रामक ढंग से निवेश करते रहे हैं। उन्होंने स्नैपडील, कारयाह, अर्बन लैडर, ब्लूस्टोन, कारदेखो, सबसे टेक्नोलॉजीज, शियाओमी और ओला जैसी फर्मों में निवेश किया है।

((स्टार्ट अप्स के लिए फंड जुटाने के सरकारी मौके बढ़े 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/08/blog-post_19.html

कोई टिप्पणी नहीं