बैंक शाखा जाने की टेंशन अब खत्म!
अगर घर या दफ्तर से दूर होने की वजह से अपनी बैंक शाखा में जाना आपके लिए समस्या है,तो समझिए ये समस्या दूर हो गई है। दरअसल, अब आपके बगल की एटीएम पर भी आपको सभी बैंकिंग सुविधा मिल जाएगी। दरअसल, रिजर्व बैंक ने बैंकों को अधिक परिचालन स्वतंत्रता देते हुए उनको एटीएम के जरिए सभी उत्पादों और सेवाओं की पेशकश की मंजूरी दे दी है।
रिजर्व बैंक ने अपने अधिसूचना में एटीएम पर सुविधाएं देने संबंधी अपने सभी प्रतिबंध खत्म कर देने के
साथ ही कहा है कि टेक्नोलॉजी की मदद से जो भी सुविधाएं संभव हैं, उन सुविधाओं को एटीएम की मदद से ग्राहकों दे सकते हैं। लेकिन, बैंकों को आगाह भी किया है कि इस दौरान ग्राहकों के साथ किसी तरह की धोखाघड़ी ना हो। इससे पहले रिजर्व बैंक ने 2009 में भी एटीएम संबंधित नियमों में ढील दी थी।
एटीएम की मौजूदा सुविधा:
-पैसे जमा करने, पैसे निकालने की सुविधा
-बैलेंस की जानकारी
-बैंक स्टेटमेंट लेने, चेक बुक मंगाने की सुविधा
-रकम ट्रांसफर, बिजली और टेलीफोन बिल भरने की सुविधा
अब एटीएम से क्या-क्या सुविधा ले सकते हैं...
-लोन अर्जी दे सकते हैं
-बैंक ड्राफ्ट बनवा सकते हैं
-इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड स्कीम खरीद सकते हैं
-क्रेडिट कार्ड की अर्जी दे सकते हैं
-बैंक चाहे तो हर सुविधा दे सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं