वेदांता: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 99% गिरा

मेटल और माइनिंग दिग्गज वेदांता ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 17.91 करोड़ रुपए के कंसोलिडेटेड मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 98.9% कम है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 1,587.50 करोड़ रुपए का कंसो.शुद्ध मुनाफा हुआ था। ग्लोबल मार्केट में कमोडिटी के गिरते दाम ने कंपनी को जोरदार झटका दिया है।

इस दौरान कंपनी की कुल कंसो.आमदनी भी 22.6% कम होकर 19,218.90 करोड़ रुपए से 14,876.55 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

हालांकि, कंपनी के लिए इस दौरान एक अच्छी बात ये रही कि वह अपना खर्च 12% घटाकर 13,541.18 करोड़ करने में कामयाब रही।

इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी पर ग्रॉस कर्ज 80,952 करोड़ और नेट कर्ज 30,267 करोड़ रुपए था जबकि इसी वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में ग्रॉस कर्ज 79,433 करोड़ और नेट कर्ज 27,105 करोड़ रुपए था।

((मारुति सुजुकी: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 27% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/27_28.html

Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

कोई टिप्पणी नहीं