गुरुवार को डाओ जोंस 392 अंक लुढ़का, क्रूड फिसला, सोना चमका

गुरुवार को चीन समेत एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के बाद अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार भी औंधे मुंह गिरे। ग्लोबल बाजार में कच्चा तेल भी लुढ़का। हालांकि, सोना अपनी चमक बरकरार में कायम रहा।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 392.41 अंक, S&P 500 ने 47.17 अंक जबकि नैस्डेक ने 146.34 अंकों का गोता लगाया। वहीं ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 119.30 अंक, जर्मनी के डैक्स ने 234.17 अंक और फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 76.89 अंकों की तेज गिरावट दर्ज की। डाओ जोंस दिनभर के कारोबार में 442.88 अंक लुढ़का था।

-US क्रूड फरवरी कांट्रैक्ट 70 सेंट या 2.06% गिरकर 33.27 डॉलर प्रति बैरल 
पर निपटा, दिसंबर 2008 के बाद सबसे निचला स्तर 
-ब्रेंट क्रूड 70 सेंट कमजोर होकर 33.78 डॉलर प्रति बैरल पर निपटा, यूरोपीय कारोबार 
के दौरान 32.16 डॉलर प्रति बैरल तक गया, जो कि अप्रैल 2004 का निचला स्तर है
-गोल्ड फरवरी वायदा (Gold Future For February Delivery) $15.90 बढ़कर
 $1,107.80  प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)-

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)

((बुधवार को डाओ जोंस 252 अंक लुढ़का, डैक्स 96 अंक फिसला, क्रूड कमजोर, सोना मजबूत
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2016/01/252-96.html

कोई टिप्पणी नहीं