सोमवार को डाओ जोंस चढ़ा, कच्चा तेल 32 डॉलर के नीचे आया, सोना लुढ़का

हफ्ते के पहले कारोबारी सोमवार को अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार मिलेजुले रुझान के साथ बंद हुए। लेकिन, कच्चे तेल और सोने में गिरावट देखी गई। कच्चा तेल तो 32 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे चला गया। एनर्जी शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया। अमेरिका में एनर्जी शेयर 2.1% लुढ़के।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 52.12 अंक और S&P 500 ने 1.64 अंक की तेजी जबकि नैस्डेक ने 5.64 अंक की
गिरावट दर्ज की। वहीं ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 40.61 अंक, जर्मनी के डैक्स ने 24.27 अंक और फ्रांस के
कैक 40 इंडेक्स ने 21.02 अंकों की गिरावट दर्ज की।

-US क्रूड फरवरी कांट्रैक्ट $1.75 या 5.28% गिरकर $31.41 प्रति बैरल 
पर निपटा
-गोल्ड फरवरी वायदा (Gold Future For February Delivery) $1.70 गिरकर
 $1,096.20  प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)-

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)

((शुक्रवार को डाओ जोंस 168 अंक लुढ़का, कच्चा तेल, सोना भी गिरा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/168.html

कोई टिप्पणी नहीं