दिसंबर में घरेलू सवारी कार बिक्री 12.87% बढ़ी

घरेलू सवारी कारों की बिक्री पिछले साल दिसंबर में सालाना आधार पर 12.87% बढ़ी है। 2014 के दिसंबर में ।,52,986 कारों की बिक्री हुई थी जो कि पिछले साल दिसंबर में बढ़कर ।,72,671 कार रही। SIAM यानी Society Of Indian Automobile Manufacturers ने इसकी जानकारी दी।

हालांकि, इस दौरान मोटरसाइकिल और दोपहिया वाहनों की बिक्री में कमी आई है। सियाम द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में मोटरसायकिल बिक्री 5.93 % गिरकर 7,24,807 यूनिट्स रह गई जो इससे पिछले साल के इसी महीने में 7,70,519 यूनिट्स थी। दिसंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री दिसंबर
2015 में 3.10 % गिरकर 11,67,633 यूनिट्स रही जो पिछले साल इसी महीने 12,04,942 यूनिट्स थी।

दूसरी ओर, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री दिसंबर 2015 में 11.45 % बढ़कर 56,840 यूनिट्स हो गई। सियाम ने कहा कि अलग-अलग सेगमेंट में वाहनों की बिक्री मामूली गिरावट के साथ 15,02,314 यूनिट्स रही जो दिसंबर 2014 में 15,04,944 यूनिट्स थी।

कोई टिप्पणी नहीं